देश में अब तक कुल 14 लाख 27 हजार से अधिक कोविड मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोविड से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 68 दशमलव तीन दो प्रतशित हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 61 हजार 537 लोग संक्रमित हुए। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख 88 हजार 6 सौ 12 हो गई है। इनमें से 6 लाख 19 हजार 88 रोगियों का उपचार चल रहा है। एक दिन में 933 लोगों की मृत्यु के साथ ही कोविड से मृतकों की संख्या 42 हजार 518 हो गई।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद – ICMR के अधिकारी ने बताया कि कल 5 लाख 98 हजार 7 सौ 78 नमूनों की जांच की गई। देश में अब कुल 2 करोड़ 33 लाख 87 हजार एक सौ 71 नमूनों की जांच की गई है।
आप इस बार के चुनाव में किसे वोट देंगे – अभी वोट करें
No comments:
Post a Comment