आज एक बार फिर मै खान पान से जुडी कुछ जरुरी बातों के साथ ये नयी पोस्ट लेकर आया हूँ, इस पोस्ट को आखिरी तक पढ़ते रहे ..
मुंबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बीत दिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अलविदा कहकर सबको चौंका दिया। आपको बता दें, धोनी के क्रिकेट से संन्यास लेने से बहुत से फैंस उनसे काफी निराश हो गए। फैंस सोशल मीडिया पर धोनी से जुड़ी तमाम यादे शेयर कर रहे हैं।
दरअसल, इस बीच धोनी की बायोपिक फिल्म ‘एमएस धोनी में काम करने वाले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और धोनी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में सुशांत के फिल्म औऱ रियल क्रिकेट मैच के कुछ सीन्स को दिखाया गया है, जिसमें धोनी हैं। इस वीडियो में धोनी और सुशांत को देखना फैंस के लिए काफी स्पेशल है।
Thank You Mahi #MSDhoni
pic.twitter.com/aw0qCziOwM
Film History Pics (@FilmHistoryPic) August 15, 2020
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ से सुशांत के सीन्स और धोनी के मैच के दौरान शूट हुए सीन्स को मिलाकर दिखाया जा रहा है।
इस वीडियो में दिख रहा है कि सुशांत ने धोनी के एक्सप्रेशन्स से लेकर हर कुछ कॉपी किया था।
</>
No comments:
Post a Comment