आज एक बार फिर मै खान पान से जुडी कुछ जरुरी बातों के साथ ये नयी पोस्ट लेकर आया हूँ, इस पोस्ट को आखिरी तक पढ़ते रहे ..
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह अपने खिलाफ यूपी के विभिन्न थानों में कई मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। अपने खिलाफ दर्ज मुकदमें के मामले में रविवार को संजय सिंह लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में पेश होने जा रहे थे। पार्टी के प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि, ‘संजय सिंह अपने खिलाफ दर्ज मामलों में रविवार को हजरतगंज पुलिस थाने में पेश होंगे और गिरफ्तारी देंगे।’ हालांकि, इसके बीच हजरतगंज पुलिस ने संजय सिंह को पत्र लिखकर कहा कि अभी संसद सत्र चल रहा है। ऐसे में आप दो दिन बाद अपना बयान देने के लिए हजरतगंज कोतवाली में उपस्थित हों।
योगी जी मैं तो गिरफ़्तारी देने को तैयार था आप बयान लेने को भी तैयार नही कोई बात नही सदन का सत्र ख़त्म होने के दो दिन बाद मैं लखनऊ के हज़रतगंज थाने आ जाऊँगा। pic.twitter.com/tbecmS8FMk
Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) September 19, 2020
वहीं, इस पर संजय सिंह ने कहा है कि, योगी जी मैं तो गिरफ्तारी देने के लिए तैयार था, आप बयान लेने को भी तैयार नहीं, कोई बात नहीं सदन का सत्र खत्म होने के दो दिन बाद मैं लखनऊके हजरतगंज थाने जाऊंगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हजरतगंज पुलिस थाने में 2 सितंबर को संजय सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
संजय सिंह के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज पुलिस थाने में दर्ज मामले में राजद्रोह की धारा जोड़ी है। बता दें कि, संजय सिंह के खिलाफ 2 सितंबर को एक सर्वेक्षण कराए जाने के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 501 ए और 120 बी के अलावा आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया था। संजय सिंह को लखनऊ पुलिस ने गुरुवार को एक नोटिस भेजा जिसमें अन्य धाराओं के अलावा राजद्रोह की धारा 124 ए को भी शामिल किया गया है। ये नोटिस संजय सिंह के दिल्ली वाले आवास के नार्थ एवेन्यू के पते पर भेजा गया है।
</>
No comments:
Post a Comment