शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर यानि कल से शुरु हो रहा है। इस साल नवरात्रि पर 58 साल बाद बेहद खास शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि और गुरू ग्रह करीब 58 साल के बाद अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। शनि ग्रह की राशि मकर और गुरू की अपनी राशि धनु है। यह शुभ संयोग कलश स्थापना के लिए बेहद शुभ है।
जानिए इस साल शारदीय नवरात्रि पर कौन से बन रहे शुभ संयोग-
नवरात्रि के पहले दिन रहेगा चित्रा नक्षत्र-
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। जबकि पूरे नवरात्रि में चार सर्वार्थसिद्धि योग, एक त्रिपुष्कर और चार रवि योग बनेंगे। इन शुभ संयोगों के अलावा आनंद, सौभाग्य और धृति योग भी बन रहा है। ये शुभ संयोग जमीन में निवेश, खरीद और ब्रिकी के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं।
जानिए किन दिन कौन-सा बन रहा शुभ संयोग-
17 अक्टूबर ( शनिवार) – सर्वार्थसिद्धि योग
18 अक्टूबर (रविवार) – त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि योग
19 अक्टूबर (सोमवार) – सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग
20 अक्टूबर (मंगलवार) – सौभाग्य और शोभन योग
21 अक्टूबर (बुधवार) – रवियोग
22 अक्टूबर (गुरुवार) – सुकर्मा और प्रजापति योग
23 अक्टूबर (शुक्रवार) – धृति और आनंद योग
24 अक्टूबर (शनिवार) – सर्वार्थसिद्धि योग
25 अक्टूबर (रविवार) रवियोग
26 अक्टूबर (सोमवार) – रवियोग
जानिए गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनना क्यों होता है शुभ?
कोरोना वायरस लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए WhatsApp ग्रुप को ज्वाइन करें। Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें। साथ ही फोन पर खबरे पढ़ने व देखने के लिए Play Store पर हमारा एप्प Spasht Awaz डाउनलोड करें।
Navratri 2020: कल से शुरु शारदीय नवरात्रि, 58 साल बाद बन रहा ये खास शुभ संयोग Spasht Awaz.
आप इस बार के चुनाव में किसे वोट देंगे – अभी वोट करें
No comments:
Post a Comment